धमाका PIC: सलमान खान और बॉलीवुड का HIT फॉरम्यूला.. 'सुल्तान' में दिखेगा!
सलमान खान की फिल्म सुल्तान के दो टीजर ने जैसा धमाका किया है, उसके बाद अब फैंस फिल्म के लिए और भी क्रेजी हो गए हैं। लिहाजा, हम भी आपके सामने सुल्तान से जुड़ी हर छोटी बड़ी लाते रहे हैं। आखिर, सलमान सलमान हैं.. उनसे जुड़ी कोई भी बात फैंस को उत्साहित कर देती है।
ताजा बात करें तो सुल्तान की एक और तस्वीर रिलीज की गई है, जहां सलमान खान ट्रेन के साथ रेस लगाते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि सलमान यहां किसी रियल खिलाड़ी से कम नहीं दिख रहे।
['सलमान खान की 'सुल्तान' से भिड़ना.. मतलब SUICIDE करना..']
बहरहाल, यह पहली फिल्म नहीं जहां किसी एक्टर को ट्रेन से रेस लगाते देख रहे हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में ऐसे सीन को दिखाया गया है। जाहिर है सुल्तान फिल्म तो हिट होगी ही, लेकिन यह सीन किसी धमाका से कम नहीं होने वाला।
सलमान खान सुल्तान में एक हरयाणवी पहलवान के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर के हाथों में है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
यहां देखें फिल्म 'सुल्तान' के सेट से सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

