Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म 'गलवान' के मोशन पोस्टर ने मचाया तहलका, दिखा दमदार लुक

Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार फैन्स को बेसब्री से रहता है। फिलहाल तो आपको बता दें कि सलमान खान सिकंदर के बाद अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। जी हां, सलमान खान की फिल्म गलवान रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का हाल ही में मोशन पोस्टर जारी किया गया है जिसे देखकर लोग तो तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
सलमान खान का दिखा दमदार लुक
आखिरकार फैन्स का इतंजार खत्म हुआ और सलमान खान की आने वाली फिल्म 'गलवान' का धमाकेदार मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्ट में सलमान खान के लुक को देखकर लोग तो उनके दीवाने हो गए है। इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि सलमान खान खून से लथपथ कंधे पर कांटे की रॉड लिए नजर आ रहे हैं। आंखों में गुस्सा और चेहरे पर देशभक्ति की चमक दिख रही है।
चीन और भारत की झड़प पर आधारित है फिल्म
सलमान खान की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह जंग समुंद्र तल के करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। आपको बताते चलें कि साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प हो गई थी। इस जंग में कई सैनिक तो बुरी तरह से घायल हुए थे और 20 सैनिक शहीद हुए थे। वहीं बताया जाता है कि इस झड़प में चीन के 43 सैनिक मारे गए थे। इस पूरी जंग के दौरान ना तो कोई गोली चली थी ना बारूद बल्कि लाठियों, पत्थरों और नुकीली चीजों का इस जंग में इस्तेमाल हुआ था।
कैसा है फैन्स का रिएक्शन
Megastar #SalmanKhan is Colonel Santosh Babu... the face of fearless India. 🇮🇳
— Er.Sohail (@BeingSohail__) July 4, 2025
Wounded, bloodied, yet standing tall with a barbed weapon in hand.
No retreat. No surrender.
Galwan was not a battle… it was a message.#GalwanValley | Goosebumps Guaranteed 🔥 pic.twitter.com/99phCLZFAn
Bhaijaan 😲 just one look and entire industry is shaking 🔥 This isn’t a comeback… this is a warning! Box office, brace yourself—Bhai is here to rule again!#BattleOfGalwan
— kabom jamoh (@bom_jamoh45) July 4, 2025
सलमान खान के इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेगास्टार सलमान खान कर्नल संतोष बाबू हैं। निडर भारत का चेहरा। घायल लहूलुहान फिर हाथ में कांटेदार हथियार लिए खड़े हैं। रोंगटे खड़े हो जाएंगे वहीं दूसरे यूजर लिखा-भाई जान के एक लुक से इंडस्ट्री हिल जाती है। ये कमबैक नहीं है ये वॉर्निंग है। भाईजान राज करने के लिए लौट आए हैं। फैन्स के ऐसे रिएक्श को देखकर लगता है कि फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications