सलमान शादी तो नहीं करेंगे चाहे लूलिया हों या कैटरीना!
सलमान खान का नाम जब भी किसी नयी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता है तो सलमान के फैन्स खासतौर पर लड़कियां तो पागल हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि उनका कोई अपना उनसे दूर जा रहा है। दूसरी तरफ सलमान खान के परिवार वालों को एक नयी आस मिलती है कि हो सकता है कि इस बार उनके चहेते सलमान खान को संभालने वाली कोई मिल जाए। इस बार सलमान खान का नाम जुड़ा है रोमानिया की एक्ट्रेस लूलिया वेंटर के साथ। अब लोग सोच रहे हैं कि हो सकता है कि लूलिया ही सलमान खान को संभाल सकें। लेकिन ये इतना भी आसान नहीं क्योंकि सलमान खान के साथ पूरी जिंदगी गुजारना और सलमान खान को संभालने के लिए कोई बहुत ही हटकर लड़की चाहिए। जो कि सलमान खान खान के गुस्से पर भी काबू पा सके।
इसके अलावा भी एक बहुत ही बड़ी वजह है जिसके चलते सलमान खान अभी शादी के बारे में नहीं सोच सकते। शायद आप भूल गये कि सलमान खान ने कुछ ही समय पहले कहा था कि जब तक उनके दोनों केस - हिट एंड रन केस और काले हिरण के शिकार का केस पर कोर्ट आखिरी फैसला नहीं दे देती तब तक वो शादी नहीं करेंगे। सलमान खान का ये मानना है कि वो तब तक शादी नहीं करेंगे जब तक उनके दोनों केस से वो बरी नहीं हो जाते। क्योंकि सलमान खान नहीं चाहते कि शादी के बाद उनका परिवार किसी तरह की परेशानी झेले।
जब से संजय दत्त के साथ ये सबकुछ हुआ है उससे सलमान खान काफी सकते में हैं और इस बात से सबक लेकर उन्होंने फैसला किया है कि वो अपने दोनों केसों के खत्म हो जाने के बाद ही शादी के बारे में सोचेंगे। सलमान खान के इस फैसले के चलते उनकी शादी के बारे में जरा सोचविचारकर बोलें।


Click it and Unblock the Notifications