आज के हीरो से तीन गुना ज्यादा मेहनत करते हैं सलमान
बॉलीवुड में वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सलमान खान का कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ साथ आपको और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है। आज के हीरो को टक्कर देने के लिए सलमान तीन गुना ज्यादा मेहनत करते हैं।
बॉलीवुड में यह बात उन्हें अजीब लगती है कि जब एक्टर युवा होता है तब उनकी गलतियों को यह कह कर माफ कर दिया जाता है कि अभी वह नया है। लेकिन फिर बढ़ती उम्र के साथ उन्हें और मेहनत करनी पड़ती है। जी हां सलमान ने अपनी फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के लिए तबीयत खराब होने के बाद भी कड़ी मेहनत की है।
सलमान कहते हैं कि आप जब कम उम्र मे होते हैं तो तेजी से भाग सकते हैं, इस उम्र में आप चुस्त दुरूस्त रहते हैं लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ साथ आपको काम करने में काफी सारी दिक्कतें आती हैं। एक सीन के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। मैंने बॉलीवुड के युवा पीढ़ी के लिए ट्रेंड बनाया था लेकिन अब मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि आप खूब खाएं और मजे करें।


Click it and Unblock the Notifications