सलमान खान का नया प्यार
सलमान खान ने हाल ही में फेसबुक पर अपना अकाउंट खोला है और उनके अकाउंट एक्टीवेट करने के 20 मिनट के अंदर ही उनके 15,000 फॉलोवर्स हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सलमान को अब तक कुल 3,107,697 मिलियन लाइक्स भी मिले हैं। कुछ दिन पहले सलमान अपने दो चहेते कुत्तों के साथ सोते हुए अपनी तस्वीरें डाली थीं और अब उन्होंने अपने नये प्यार की तस्वीरें डाली हैं। उनका नया प्यार है सुजुकी इंट्रूडर मोटरबाइक।
सलमान ने हाल ही में हायाबूसा बाइक खरीदी है और अपने फेसबुक पर उन्होंने अपनी नीले रंग की सुजुकी इंट्रूडर मोटरबाइक की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सल्लू ने ब्लैक रंग की टी शर्ट और सफेद रंग की कैप पहने हुए अपनी बाइक को गौर से देख रहे हैं। उसके एक एक पार्ट को सलमान इतनी बारीकी से देख रहे हैं कि उनका अपनी बाइक प्रेम साफ तौर पर नजर आ रहा है। अभी तक इस तस्वीर को कुल 82,530 लाइक्स, 5,745 कमेंट और 6,426 शेयर्स मिल चुके हैं।
इस बाइक में कुल 1.8 लीटर पेट्रोल, 4 स्ट्रोक, 2 सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, डीओएचसी, 4 वॉल्व, वी-ट्विन (54 डिग्री)इंजिन है। इस बाइक की कीमत है करीब 14 लाख।


Click it and Unblock the Notifications
