Bigg Boss से पहले सलमान खान ने कर दिया नई फिल्म का ऐलान, इस बार नेता बने भाईजान का फर्स्ट लुक

Salman Khan First Look

Salman Khan First Look: सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नई फिल्म का पोस्टर रिलीज कर अपने फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उनकी आने वाली फिल्म का ही पोस्टर है।

इस तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि भाईजान एक बार फिर से कोई बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। यूं तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन उनकी ये तस्वीर किसी नए धमाके की ओर इशारा कर रही है। सलमान की ये फोटो देखकर नेटिजन्स कयास लगाने लगे हैं कि वो 'दबंग 4' के साथ लौट रहे हैं।

हालांकि दबांग खान ने फिल्म के टाइटल को लेकर सस्पेंस ही बनाया हुआ है। सलमान खान के इस पोस्टर की बात करें तो इस तस्वीर में उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। सिर्फ उनकी बैक दिखाई दे रही हैं और उन्होंने जनता के सामने हाथ जोड़े हुए हैं। इसके साथ ही सलमान खान का ब्रैसलेट भी खूब चमचमा रहा है।

फोटो में सलमान खान ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है और उसपर एक ग्रे शेड की हाफ जैकेट कैरी की है। एक्टर ने हाथ में अपना लकी ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। फोटो शेयर कर एक्टर ने लिखा कि. 'मिलते हैं एक नए मैदान में..'

बता दें कि एक्टर जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं इसके अलावा सलमान खान अपने सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर भी चर्चा में हैं। शो का प्रोमो भी आ चुका है। ये शो इस बार अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होने वाला है। इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X