आखिर क्यों करते रहते हैं सलमान, शाहरुख शाहरुख..
सुनकर शायद आपको अजीब सा लगे लेकिन यही सच है, मीडिया वाले तो बेवजह ही बदनाम है। असल में शाहरुख खान व सलमान खान खुद ही एक दूसरे का नाम हर जगह लेते फिरते हैं और उसके बाद मीडिया पर ये आरोप लगाया जाता है कि वो शाहरुख के ईवेंट में सलमान को लेकर सवाल व सलमान के ईवेंट में शाहरुख को लेकर सवाल पूछते फिरते हैं ताकि उन्हें खबरों के लिए मसाला मिल सके।
लेकिन सच तो ये है कि शाहरुख और सलमान का दिन तब तक पूरा नहीं होता जब तक दोनों एक दूसरे का नाम ना लें। उदाहरण के तौर पर आप किसी भी ईवेंट की बात करें तो सलमान या शाहरुख खुद ही एक दूसरे के नाम लेकर कुछ ना कुछ ऐसा कह जाते हैं कि सुर्खिया बन जाती हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि शायद सलमान व शाहरुख को ये पता चल गया है कि एक दूसरे का नाम लेकर ही दोनों ज्यादा से ज्यादा सुर्खियां बटोर सकते हैं और खबरों में बने रह सकते हैं।
वैसे देखा जाए तो शाहरुख इतना सलमान का नाम नहीं लेते जितना कि सलमान हर जगह शाहरुख का नाम लेते रहते हैं। तो आइये आपको भी बताते हैं क्या चल रहा है शाहरुख व सलमान के बीच-


Click it and Unblock the Notifications