सलमान खान के घर शादी की तैयारी! भांजे ने गर्लफ्रेंड संग रचाई सगाई, Kissing Photos ने इंटरनेट पर लगाई आग

साल 2026 की शुरुआत खान परिवार से लिए बड़ी ही बेहतरीन साबित हुई है क्योंकि सलमान खान के भांजे ने हाल ही में एक ऐसी खुशखबरी सुनाई है जिसे सुनकर भाईजान से फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

ayaan agnihotri

सलमान खान के भांजे ने कर ली सगाई

दरअसल सलमान खान के भांजे आयान अग्निहोत्री ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। अयान ने अपनी और गर्लफ्रेंड की कुछ कोजी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कर गर्लफ्रेंड 'टीना रिजवानी' संग सगाई का ऐलान किया है। उन्होंने यह खुसखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद ही रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी है। तस्वीरों में अयान और टीना का बॉन्ड बड़ा ही स्ट्रांग देखा जा सकता है। दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री इन तस्वीरों में झलक रही है।

अयान की सगाई की तस्वीरें देख मामियों ने लुटाया प्यार

अयान की सगाई की तस्वीरें देख लोग तो चौंक ही गए। अपनी लाइफ को बेहद ही पर्सनल रखने वाले अयान ने जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड संग सगाई की तस्वीरें शेयर कीं पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इन तस्वीरों पर तो मामियों ने जमकर कमेंट किए। बता दें कि मामी शूरा खान ने ढेर सारा प्यार दिया है। साथ ही एक्स मामी मलाइका अरोड़ा ने भी हार्ट इमोजी बनाकर दोनों की तस्वीरों पर प्यार बरसाया है। मामियों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाना पांडे, सीमा सजदेह समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर कपल को नए सफर के लिए बधाइयां दी हैं।

कौन हैं टीना रिझवानी

साल 2024 में सिंगिंग से डेब्यू करने वाले अयान बिजनेसमैन और म्यूजिशियन हैं। पार्टी फीवर गाने से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके अलावा भी उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। बता दें कि अयान ब्लू एडवाइजरी नाम की कंपनी भी चलाते हैं और आपको बता दें कि अयान के साथ टीना भी इसी कंपनी में काम करती हैं। अयान की गर्लफ्रेंड के बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो आपको बता दें कि टीना रिझवानी मुंबई में ही रहती हैं बिजनेस मैनेजमेंट और मार्किटिंग से वह जुड़ी हुई हैं और साल 2022 से वह अयान के साथ उनकी कंपनी में काम कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X