विरोध के बाद बदलेगा सलमान की लवरात्रि का नाम, फैंस को दी नया नाम बताने की जिम्मेदारी
सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म लवरात्रि इस समय मुसीबतों मे घिरती नजर आ रही है। इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहे है। बता दें कि फिल्म का नाम उसकी समस्या का कारण बन रहा है। दरअसल विश्व हिंदू परिषद ने इस नाम पर आपत्ति दर्ज कराई है और फिल्म ना रिलीज होने देने की बात कही है।
इसके बाद सलमान खान ने अपने फैंस के ऊपर इस फिल्म के टाइटल की जिम्मेदारी डाल दी है और कहा कि आप हमे नाम बताएं उसमे से एक सेलेक्ट करके फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा।

दरअसल वीएपी का कहना है कि इस फिल्म का नाम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इसलिए वो इस फिल्म को इस नाम के साथ रिलीज नहीं होने देगें।
बता दें कि वीएचपी के प्रेसीडेंट आलोक कुमार का कहना है कि हम लोग इस फिल्म के खिलाफ आवाज उठाएंगे और फिल्म को देश के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देगें क्योंकि इस फिल्म के टाइटल से हमको एतराज है और ये हिंदुओं के त्योहार को गलत तरह से प्रस्तुत करने जैसा टाइटल है।
गौरतलब है फिल्म लवरात्रि की शूटिंग चल रही है और ये एक गुजरात की कहानी है। फिल्म को इस साल नवरात्रि के मौके पर 5 अक्टूबर को रिलीज करने की बात चल रही है।
इसके बाद सलमान खान फिल्म का नाम बदलने की बात कही है और अपने फैंस से ही इस फिल्म के लिए कोई अच्छा नाम बताने की गुजारिश की है। विश्व हिंदू परिषद इससे पहले भी कई फिल्मों पर सवाल उठा चुका है।
इसके पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म को ना रिलीज होने देने के लिए काफी ज्यादा बवाल काटा गया था और कई तोड़फोड़ की गई थी।
इस फिल्म की भी नाम बदलने का मुद्दा सामने आया था। अब सलमान खान का इस गुजारिश के बाद उनके फैंस क्या नाम देते है यो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications












