जय हो के बाद अब सलमान को दबंग की जरुरत!
सलमान खान कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं जिनमें से एक है ओ तेरी जिसमें पुलकित सम्राट और सारा जेन डियास मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन ये छोटे बजट की फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन क्या रहेगा ये कहना बहुत ही मुश्किल है तो कुल मिलाकर इस साल सलमान खान को अपनी इनकम को लेकर थोड़ी चिंता तो होगी ही। साथ ही अपने करियर को भी सलमान खान इस तरह से नीचे गिरता नहीं देख सकते। तो हो सकता है कि इस साल के अंत तक सलमान खान दबंग 3 को लेकर अरबाज से बात करना शुरु कर दें। वैसे भी सूत्रों के अनुसार सलमान खान के फैमिली फ्रैंड ने सलीम खान जी से भी कहा कि अभी इन लोगों ने काफी पैसा कमा लिया है थोड़ा उड़ा लेने के बाद फिर दबंग बनाएंगे।
तो अब तो फैंस को इँतजार है कि कब सलमान खान दबंग के तीसरे सीक्वल की अनाउंसमेंट करते हैं। जय हो के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट के बाद अब सलमान खान भी एक्सपेरिमेंट करने से थोड़ा तो बचकर रहेंगे। जय हो में भले ही सलमान खान ने आम आदमी बनकर हिट होने की कोशिश की थी लेकिन उसी आम आदमी ने सलमान को बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा रिजल्ट दिया। तो अब हो सकता है सलमान खान दबंग जैसी ही सेफ साइड फिल्में लेकर चलेंगे और बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपना सिक्का आजमाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
