#Wanted: सीक्वल एक...पर सलमान को चाहिए एक नहीं, दो नहीं 9 हीरोइनें!
सलमान खान की नो एंट्री में एंट्री नाम की फिल्म को लेकर चर्चा काफी ज़ोरों पर है। गौरतलब है कि फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और अनीस बज़्मी डायरेक्ट। लेकिन सलमान खान हैं कि इस फिल्म के सीक्वल को डेट्स ही नहीं दे रहे हैं।
और सारा मसला आ कर रूका है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के अफेयर की खबरों के कारण। इन खबरों के बाद से अर्जुन कपूर सलमान खान से जितना दूर रह सकते हैं, रह रहे हैं।
लेकिन यही कारण है कि बोनी कपूर को सलमान खान फिल्म की डेट्स नहीं दे रहे हैं। पर दिक्कत तो यहां से शुरू हुई है बस। दरअसल, फिल्म की पुरानी कास्ट बहुत ज़्यादा बदल चुकी है पर वो फिल्म में रहेगी।
वहीं सलमान खान के साथ इस फिल्म में 9 हीरोइनों को कास्ट करना है और अभी इनकी खोजबीन चल रही है। और जब तक खोजबीन चल रही है तब तक कोशिश की जा रही है कि सलमान खान भी डेट्स दे दें।
जानिए सलमान खान लेकिन सलमान खान किन नए चेहरों के साथ आने वाली फिल्मों में करेंगे धमाके -


Click it and Unblock the Notifications