..................... Salman Khan and Nana Patekar again together after 20 years! - Hindi Filmibeat

20 साल बाद दो दबंग होगें एक साथ..नाना पाटेकर और सलमान!

20 साल बाद.. जी हां, सलमान खान और नाना पाटेकर की जोड़ी हमने 1996 में फिल्म खामोशी में देखी थी। फिल्म काफी जबरदस्त थी, और इनकी जोड़ी भी। लेकिन फिर दोनों कभी साथ नहीं नजर आए। बहरहाल, हो सकता है कि 20 साल बाद, एक बार फिर नाना पाटेकर और दबंग स्टार सलमान खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।

salman khan

नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन 2' आज रिलीज हुई है। इस फिल्म के निर्देशक एजाज गुलाब का कहना है कि वे अपनी अगली फिल्म में इन दोनों एक्टर्स को साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं। एजाज गुलाब अभी इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि नाना और सलमान, दोनों ही लोकप्रियता के मामल में जबरदस्त हैं। लिहाजा, दर्शकों के लिए सलमान खान और नाना पाटेकर का एक साथ आना किसी ट्रीट से कम नहीं।

पढ़ें- अब तक छप्पन 2 फिल्म रिव्यू

एजाज गुलाब ने कहा है कि मैं अब सलमान और नाना के साथ एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं। और जैसे ही सलमान को समय मिलेगा मैं उन्हें इस फिल्म के बारे में बताउंगा। एजाज ने बताया कि सलमान की 2016 तक डेट्स बुक हो चुकी हैं। लिहाजा, यदि सलमान को इस फिल्म की कहानी पसंद आ गई तो वे अपने बिजी शेड्यूल से भी समय निकालकर मुझे दे सकते हैं।

एजाज गुलाब ने कहा कि 'अब तक छप्पन 2' की रिलीज के बाद ही मैं इस फिल्म पर बात शुरू करूंगा। आपको बता दें, एजाज गुलाब कई फिल्मों में सलमान खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स का बॉडी डबल कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X