'शादी के लिए संपर्क करें', सलमान खान की तस्वीर के साथ इस अखबार ने छापा ऐसा विज्ञापन, दबंग खान भी..

सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लोगों ने उनको ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इस वक्त सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको काफी फनी लगने वाला है।
एक कन्नड़ अखबार वायरल हो रहा है जिसके पेज पर एक विज्ञापन नजर आ रहा है। इस विज्ञापन में सलमान खान की तस्वीर है और इसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। खबर है कि पेपर ने इस तस्वीर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनको विश करने के लिए छापी है।
लेकिन इसके ने कन्नड़ भाषा में कुछ ऐसा लिखा था जो कि आपको हैरान कर देगा। कन्नड़ भाषा के जानकारों की माने तो उनके तस्वीर पर लिखा है, ''जल्दी शादी के लिए संपर्क करें।'' इसके बाद सबसे नीचे कुछ कॉंटैक्ट नंबर्स भी पड़े हुए हैं।
सलमान खान वायरल तस्वीर को एबीपी न्यूज ने पोस्ट किया है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोग काफी मजेदार तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सलमान खान को सिंगल लाइफ पसंद है इसलिए वो सिंगल ही रहेंगे।'' एक ने लिखा, ''इसीलिए कहते हैं वक्त पर शादी कर लेनी चाहिए।''
एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा किया है ना बुढ़ापे का कोई सहारा भी तो होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''58 साल की उम्र में अब क्या ही शादी करेंगे।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान और राहुल गाँधी दोनों शादी नही करेंगे...'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये सलमान खान का रिएक्शन इसपर आता है या नहीं। सलमान खान इस वक्त अपने जन्मदिन को लेकर खबरों में हैं। जल्दी ही वो धर्मा प्रोडक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम द बुल होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications