काला हिरण मामला: अपराधियों की लिस्ट में शामिल हुआ सलमान खान का नाम, लिस्ट जारी

Recommended Video

Salman Khan listed in Wildlife Crime Control Bureau's Criminals list | FilmiBeat

सलमान खान को भले ही काला हिरण मारने के मामले मे बेल मिल गई हो पर सलमान खान की मुसीबतें अभी टलने की नाम नहीं ले रही है। बता दें कि सलमान खान को 5 साल की सजा हुई और उनको जमानत मिल गई थी। सलमान खान अब अपराधियों कि लिस्ट मे शामिल हो चुके है जो कि सलमान खान के स्टारडम के साथ साथ उनके करियर पर भी असर डाल सकता है।

बता दें कि भारत सरकार ने अपराधियों की एक सूची इंटरनेट पर डाली है जिसमें कुल 39 अपराधी है और उनमें से आखिरी नंबर पर सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी शामिल है।

salman khan, race 3, रेस 3, सलमान खान, काला हिरण

अगर आपको ये लिस्ट देखनी है तो आप इसको वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। इस लिस्ट में वो अपराधी शामिल है दो वन्य जीन अपराध की श्रेणी में आते है।

सलमान खान भारत के ऐसे सुपरस्टार है जिनको सजा सुनाते ही उनके फैंस सड़को पर उतर आए थे और सलमान खान को जमानत देने की मांग कर रहे थे। सलमान खान को इस मामले में 2 दिन तक जेल में ही रहना पड़ा था जिसके बाद उनको बेल मिल गई थी।

सलमान खान के अलावा इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी आरोपी थी पर अदालत इन चारों को निर्दोश करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया था बल्कि सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

सलमान खान की 5 साल की सजा की बात सुनकर लोगों ने इसलिए इसका विरोध किया था क्योंकि उनका ऐसा मानना था कि सलमान के गुनाह के हिसाब से उनको ज्यादा सजा मिली है।

हालांकि सलमान खान अब जेल से बाहर है और जमानत पर है। अगले महीने मई में फिर से उनको अदालत आना पड़ेगा। फिलहाल सलमान खान इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 में काफी व्यस्त चल रहे है और सलमान कि इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है।

बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। अभिनेत्रियों की बात करें तो फिल्म डेजी शाह और जैकलिन है।

सलमान खान इस रेस सीरीज का हिस्सा पहली बार बन रहे है और निगेटिल लीड रोल में सलमान खान नजर आने वाले है। इससे पहले रेस के हर भाग में सैफ अली खान ने इस रोल को किया था।

सैफ ने खुद कहा था कि सलमान से अच्छा रिप्लेसमेंट इस फिल्म के लिए भला कौन हो सकता है। बता दें कि फिल्म इस साल ईल में रिलीज होगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X