सिर्फ 45 मिनट.. और सलमान खान ने फिर बना लिया एक RECORD
सलमान खान ने महेश मांजेरकर की मराठी फिल्म में एक गाना गाया है। खास बात यह है कि सलमान ने यह गाना सिर्फ 45 मिनट में रिकॉर्ड किया है।
कुछ दिनों पहले ही हमने आपको बता दिया था कि सलमान खान ने अपने दोस्त महेश मांजरेकर की फिल्म 'एफ यू - फ्रेंडशिप अनलिमिटेड ' में एक गाना गाया है। खास बात यह है कि सलमान ने यह गाना महज 45 मिनट में रिकॉर्ड कर लिया है।
पहले सलमान.. फिर बाहुबली.. और अब अक्षय कुमार.. धमाकेदार सीक्वल
सलमान खान का पहली बार गाया ये मराठी गाना, 1956 में आई फिल्म चोरी चोरी के फेमस गीत " पंछी बनूं उड़ती फिरू..." की तर्ज़ पर है जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। म्यूजिक डाइरेक्टर विशाल मिश्रा ने खबर को कंफर्म किया.. और बताया कि, सलमान को इस गाने से प्यार हो गया था। उन्होंने इस गाने को नई पहचान दे दी है।

विशाल ने कहा, सलमान की गायकी में बहुत पॉवर है। मैं हैरान रह गया था, जब उन्होंने 45 मिनट में ही गाना रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने गाने को कई बार सुना और उसके अंदाज को फट से पकड़ लिया। उनकी आवाज़ में बहुत एनर्जी है। इस गाने के लिए सलमान बेस्ट च्वॉइस थे।
बहरहाल, यहां देखते हैं कि सलमान खान के अलावा कौन कौन एक्टर बने हैं सिंगर-


Click it and Unblock the Notifications











