आखिर क्यों खरीदा सलमान ने बंगला छह गुना ज्यादा कीमत पर?

Salman Khan
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान कुछ समय से लाइमलाइट में ऩजर नहीं आ रहे थे आखिरकार एक नये विवाद को लेकर एक बार फिर सलमान सुर्खियों में आ गए हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अधिवक्ता वाई पी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सलमान ने मुम्बई के बांद्रा इलाके में 20 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है जो कि बाजार की कीमत से छह गुना ज्यादा है।

अपनी बात को विस्तार में बताते हुए सलमान ने कहा है कि सलमान ने मुम्बई के बांद्रा में बुलोकार्ड मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग जिसका नाम द एड्रेस है के 11वी मंजिल पर 1097 वर्ग मीटर का एक फ्लैट खरीदा हैवाई पी सिंह ने बताया कि इस फ्लैट का मूल्य 25000-30000 हजार प्रति स्कावयर है पर आश्चर्य की बात है कि सलमान ने इस फ्लैट के लिए 1.80 लाख प्रति स्क्वायर फीट दिए हैं।

सिंह ने कह "ये तो साफ है कि जो ज्यादा पैसे दिए गये हैं वो उस जमीन पर कब्जा करने के लिए दिए गए हैं जो कि अवैध है। बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर एक व्यक्तिगत स्विमिंग पूल और पारकिंग लॉट है। पेपर पर इस फ्लैट के लिए प्रयोग की जा सकने वाली जगह की माप 1079.95 फीट बताई गई है पर असलियत में इस फ्लैट में कुल 8000 फीट की जगह प्रयोग की गई है जो की गलत है।"

सिंह ने ये भी कहा "कानूनन लॉबी, गार्डन, स्वीमिंग पूल, पार्किंग लॉट आदि किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है बल्कि पूरी बिल्डिंग में रह रहे लोगों के लिए है। ये मनी लांड्रिंग का केस भी हो सकता है शायद सलमान ने 20 करोड़ रुपये देकर ब्लैक मनी को वाइट मनी में बदलने की कोशिश की है।"

वाई पी सिंह के अनुसार इस बंगले को इतनी ज्यादा कीमत पर बेचकर सोसायटी के निर्माणकर्ताओं नें नियमों का उल्लंघन किया है। यूं तो 20 करोण का बंगला खरीदना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है पर सवाल यहां पर ये है कि आखिर इस बंगले में ऐसी क्या खास बात है कि सलमान ने इसे बाजारी कीमत से छह गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। सलमान पर अभी कोई कानूनी करवाई नहीं हुई है और सलमान और उसकी फैमिली द्वारा इस पर कोई कमेंट भी नहीं किया गया है।

फिल्हाल तो सलमान दो साल बाद आईफा अवार्ड्स में भाग लेने सिंगापुर जा रहे हैं और इस मामले के पीछे का सच सलमान से बेहतर कौन बता पाएगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X