Hum Aapke Bina Teaser: सलमान खान-रश्मिका मंदाना का रोमांटिक सॉन्ग 'हम आपके बिना' का टीजर आउट

Hum Aapke Bina Teaser: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर (Sikandar) जिसे ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है, जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट भी ऊंचाई पर पहुंच रहा है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, लेकिन फैन्स का उत्साह देख मेकर्स एक-एक करके फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं। फैन्स की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रोमांटिक झलक पेश करने का फैसला किया है 'हम आपके बिना' (Hum Aapke Bina Song) गाने के साथ। गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है जबकि पूरा गाना आज शाम 4 बजे लॉन्च किया जाएगा।
'हम आपके बिना' का टीजर हुआ रिलीज
बेमिसाल मोहब्बत का एहसास करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सिकंदर का रोमांटिक गाना 'हम आपके बिना' आज रिलीज होने जा रहा है। सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री इस गाने की खासियत है, जिसकी मेलोडी सीधे दिल तक पहुंचती है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा - 'मोहब्बत जो वक्त से परे है' #HumAapkeBina Song आज 4 बजे होगा आउट।
अरिजीत सिंह ने गाया है ये गाना
'हम आपके बिना' गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इसका खूबसूरत म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है, और इसके बोल समीर ने लिखे हैं। सिकंदर के गाने इसकी ग्रैंड रिलीज़ का माहौल तैयार कर रहे हैं। 'जोहरा जबीन', 'बम बम भोले' और 'सिकंदर नाचे' के बाद अब 'हम आपके बिना' भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
इस दिन रिलीज हो रही है सिकंदर
ईद 2025 पर मिलेगा जबरदस्त सिनेमाई अनुभव! सलमान खान बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, इस बार उनके साथ हैं खूबसूरत रश्मिका मंदाना। विज़नरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगदॉस की जोड़ी लेकर आ रही है 'सिकंदर', जो 30 मार्च 2025 को रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications