Sikandar Online Leaked: सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज से पहले फिल्म हुई लीक, फ्री में लोग कर रहे डाउनलोड

Sikandar

Sikandar Online Leaked: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) फाइनली रिलीज हो चुकी है। ईद के मौके पर सलमान खान ने फैन्स को शानदार तोहफा दिया है। फिल्म को देखने के लिए फैन्स का क्रेज साफ देखा जा सकता है। लंदन से लेकर भारत तक फिल्म को देखने के लिए लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई फिल्म को देखने के बाद जमकर डांस कर रहा है तो कोई फिल्म देखने के लिए इतंजार कर रहा है।

लेकिन फिलहाल तो सलमान खान और सिकंदर के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर है। सिकंंदर के मेकर्स को 440 वोल्ट से कम का झटका नहीं लगा है। फैन्स के साथ ही मेकर्स को भी उत्साह था कि वह फिल्म की शानदार कहानी फैन्स के साथ साझा करेंगे, लेकिन सलमान खान की फिल्म सिकंदर थिएटर में रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट ने यह दावा किया है कि सलमान खान की फिल्म लीक हो चुकी है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाता ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि सलमान खान की फिल्म लीक हो चुकी है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि- 'सिकंदर के मेकर्स के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है कि फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। दुर्भाग्य से साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर बीती रात लीक हो गई थी।'

'निर्माता ने अधिकारियों से बात की और कम से कम 600 साइड्स से फिल्म हटवाई है। भले ही फिल्म हटवा दी गई हो, लेकिन मेकर्स को उसका भारी नुकसान उठाना पड़ा।' बता दें कि जैसे ही लोगों को पता चला की फिल्म लीक हुई है लोगों ने तेजी से डाउनलोड करना शुरू कर दिया। इस घटना की वजह से ना केवल सलमान खान बल्कि मेकर्स को भी नुकसान झेलना पड़ेगा। बता दें कि सिकंदर फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, फिल्मीजिला, टेलीग्राम जैसे कई ग्रुप पर बीती रात लीक हुई थी।

Read more about: salman khan sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X