..................... Salman Khan's Jai Ho movie first poster released today - Hindi Filmibeat

जय हो पोस्टर रिलीज, सलमान की एक नयी छवि लोगों के सामने!

सलमान खान की फिल्म जय हो का पोस्टर आज रिलीज हुआ है। पहले पोस्टर को देखने के लिए लोग कबसे बेताब थे। सभी चाहते थे कि सलमान खान की फिल्म जय हो का पोस्टर कैसा होगा और उनके फेवरेट सलमान इस बार कैसे लुक में नज़र आएंगे। इस पोस्टर में सलमान खान का चेहरा थोड़ा पेंटिंग जैसा नज़र आ रहा है पोस्टर के ऊपर टैगलाइन है पीपल्स मैन यानी लोगों का आदमी। सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो के पोस्टर को डिजाइन करने के लिए लोगों को भी इनवाइट किया। रात को ट्विटर पर सलमान ने एक लिंक पोस्ट किया जिसके जरिये उनके फैंस अपने सिस्टम पर बैठकर जय फिल्म का पोस्टर डिजाइन कर सकते हैं।

सलमान खान ने देर रात ट्वीट किया कल सुबह 10 बजे इंडिया टाइम पर लिंक मिलेगा। क्लिक करो और मेरे साथ जय का पहला पोस्टर बनाओ। सुबह 10 बजे इंडिया टाइम ओके। उसके बाद सलमान ने सुबह सुबह लिखा पहले इस लिंक को क्लिक करे और अपने पीसी से। अब जय हो पोस्टर बनाओ मेरे साथ और जय का एक हिस्सा बन जाओ। सलमान खान के इस ट्वीट के रिस्पॉंस में में उनके लाखों फैंस ने इतने रिस्पॉंस किये कि इस साइट का सर्वर ही क्रैश हो गया। सलमान ने जवाब में ट्वीट किया और बोला थैंक्स इतने बेहतरीन रिस्पॉंस के लिए। लगता है सर्वर ही क्रैश हो गया। जल्द ही ठीक हो जाएगा। सर्वर मियां क्रैश हो गये मुझे लगता है, 10 मिनट में ठीक हो जाएंगे।

फिर कुछ देर बाद सलमान खान की जय हो का पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान का चेहरा है और साथ ही एक टैगलाइन है पीपल्स मैन। सलमान ने ये साबित कर दिया कि वो सच में लोगों के ही हीरो हैं और इसीलिए अपनी फिल्म के पोस्टर के लिए उन्होंने अपने फैंस की राय भी ली। सलममान की इस पहल ने फैंस को उनकी फिल्म जय हो से वाकई काफी जोड़ दिया है। अब देखना है कि सलमान की ये अनोखी पहल उनकी फिल्म को कितनी सफलता दिलाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X