CLASH: शाहरूख को करारा झटका.. अब सलमान खान से ये लेंगे टक्कर!
जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्लॉकबस्टर निर्देशक संजय लीला भंसाली है। अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली की पद्मावती और सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में जबरदस्त क्लैश होने वाली है। दोनों ही फिल्में दिसंबर 2017 में रिलीज होने वाली है।
2017 में सलमान खान की दो फिल्में फाइनल हैं- ईद में कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' और क्रिसमस पर अली अब्बास जफर की 'टाईगर जिंदा है'.. लेकिन क्रिसमस पर सलमान का सामना होगा दीपिका- रणवीर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' से.. हां, यदि संजय लीला भंसाली डेट बदल लें, यह क्लैश टल सकती है।
[अक्षय कुमार, सलमान.. सबकी ब्लॉकबस्टर FINAL..शाहरूख फिर फंसे!]

लेकिन भंसाली शायद ही ऐसा करें। बाजीराव मस्तानी और दिलवाले क्लैश तो आपको याद होगा ही। शाहरूख खान की फिल्म बाजीराव मस्तानी के सामने औंधे मुंह गिरी थी। बहरहाल, अब सलमान खान के साथ क्या होता है.. देखना दिलचस्प होगा!
यहां जानते हैं.. किन किन फिल्मों के बीच होने वाला है घमासान-
ऐ दिल है मुश्किल- शिवाय
करण जौहर और अजय देवगन की फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर होने वाला है। दोनों ही फिल्में 28 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
रईस- काबिल
शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के बीच भी आखिरकार लगता है टक्कर हो कर ही रहेगी। बता दें, दोनों फिल्में 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी।
क्रैक- द रिंग
हालांकि इस क्लैश के टलने की खबर भी आ रही है। बता दें, 15 अगस्त के स्लॉट पर अक्षय कुमार की क्रैक और शाहरूख की द रिंग रिलीज होने वाली थी।
टाईगर जिंदा है- पद्मावती
सलमान खान की टाईगर जिंदा है और संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती.. दिसंबर 2017 में क्लैश हो सकती है।
टाईगर जिंदा है- दत्त बॉयोपिक
वहीं, इसी समय दत्त बॉयोपिक के आने की भी खबर है। लेकिन दत्त बॉयोपिक की डेट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है।
कृष 4- आनंद एल राय की फिल्म
ऋतिक रोशन की कृष 4 और शाहरूख की फिल्म दिसंबर 2018 में भी क्लैश होने वाली है। दोनों फिल्में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications





