सलमान खान भतीजे की मौत से टूटे, शेयर की तस्वीर
सलमान खान ने ट्विटर पर अपने भतीजे अब्दुल्लाह खान की एक तस्वीर शेयर करते हुए दुखद खबर दी कि उनके भतीजे का निधन हो गया। सलमान ने अब्दुल्लाह के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा।
अब्दुल्लाह सलमान के बेहद करीबी थे और हाल ही में दोनों ने दबंग 3 की शूटिंग के दौरान काफी समय साथ में बिताया था।

अब्दुल्लाह सलमान खान के बींग स्ट्रॉन्ग प्रोजेक्ट में पार्टनर भी थे। दोनों अकसर साथ में वर्कआउट करते थे। एक फैन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि अब्दुल्लाह काफी समय से बीमार थे। उनके गुर्दे में पानी था।
सलमान ने जैसे ही अब्दुल्लाह के मौत की खबर शेयर की उनकी खास दोस्त, डेज़ी शाह और ज़रीन खान भी ये खबर सुनकर सदमे में चली गईं।
सबने अब्दुल्लाह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी -
यहां देखिए सलमान और अब्दुल्लाह का बेहद प्यारा वीडियो -
View this post on InstagramI am @beingstrongindia and he is @realstrong.in @aaba81
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


Click it and Unblock the Notifications