..................... Salman Khan is the most-searched-for Indian celebrity Online not Sunny Leone - Hindi Filmibeat

मोबाइल सर्च में सन्नी से आगे निकले सल्लू

सुनने में बड़ा अजीब लगे लेकिन सच्चाई यही है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के दीवाने एक पोर्न स्टार से ज्यादा है। तभी तो सलमान के बारे में हर एक बात जानने के लिए लोग पागल हो जाते हैं।

मोबाइल वीडियो एवं मीडिया कंपनी वूक्लिप्स द्वारा वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए जारी किए गए 'ग्लोबल वीडियो इनसाइट्स सर्वे' से साबित हो गया कि सलमान ही भारत के दिलों के धड़कन है।

Salman Khan

जबकि पिछले साल एक मोबाइल कंपनी की ओर से कराये गये सर्वे में भारतीयों को पोर्न स्टार सन्नी लियोन को पहले स्थान पर बिठाया था लेकिन इस बार सलमान सन्नी को पछाड़कर नंबर वन हो गये है।

शायद इसके पीछे वजह यह है कि सन्नी ने जब से भारतीय सरजमीं पर कदम रखा है उनके पास सिवाय अपने जिस्म को छोड़कर और कुछ दिखाने लायक नहीं है लेकिन सलमान खान के पास अब भी बहुत कुछ है जो कि उनके फैंस के लिए नया है तभी तो 24 साल से सलमान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

पिछले साल पोर्न स्टार सन्नी लियोन थी नंबर 1

मालूम हो कि सलमान ने यह खिताब अपनी पूर्व प्रेमिका औऱ भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर पाया है। जो कि अपने आप में एक बड़ी बात हैं। फिलहाल सलमान की इस कामयाबी से उनके चाहने वाले काफी खुश हैं तो वहीं सलमान फिल्म किक की शूटिंग के लिए लंदन गये हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X