सलमान खान ने सरेआम की थी सुशांत सिंह राजपूत की बेइज्ज़ती, कर दिया था बैन, ट्विटर ने कहा शर्म करो
ट्विटर पर इस समय मुहिम छिड़ चुकी है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दोषी कौन है। करण जौहर और आलिया भट्ट के बाद लोगों ने सलमान खान को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
ट्विटर पर जैसे ही सलमान खान ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी लोगों ने सलमान खान को खदेड़ दिया और उन्हें बीते दिनों की याद दिलाई।

सलमान खान भी उन लोगों में शामिल हैं जो खुले आम सुशांत सिंह राजपूत का मज़ाक उड़ा चुके हैं और लोगों ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर की स्क्रीनशॉट के मुताबिक सलमान खान ने एक बार मीडिया के सामने पूछा था कौन सुशांत सिंह राजपूत।
ये वाकया 2016 का है। सलमान खान से मीडिया ने पूछा कि क्या वो सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर ड्राइव प्रोड्यूस कर रहे हैं तो सलमान ने पूछा कौन सुशांत। लोगों ने बताया धोनी वाले सुशांत सिंह राजपूत। तो सलमान का जवाब था मैं उसके साथ फिल्म क्यों बनाऊंगा।
खबर ये भी थी कि सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली के बीच किसी फिल्मी पार्टी में कहासुनी हो गई थी। जब ये खबर सलमान तक पहुंची तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन कर दिया।
हालांकि उस समय सूरज और सुशांत, दोनों ने ही इस खबर का खंडन किया था और कहा था कि हम अच्छे दोस्त हैं और मिलते रहते हैं। लेकिन अब लोग सलमान को सुशांत की हालत का ज़िम्मेदार बता रहे हैं। लोगों ने सलमान को काफी कुछ सुनाया भी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications

