..................... Salman Khan misbehave with fans airport video viral on internet ।सलमान खान एयरपोर्ट वीडियो फैंस के साथ बुरा बर्ताव - Hindi Filmibeat

फैन के साथ सलमान खान ने एयरपोर्ट पर कर दी ऐसी हरकत, Video देख लोगों ने बोला- इतनी अकड़

By Filmibeat Desk

सलमान खान के साथ विवाद का नाता हमेशा बना रहता है। एक बार फिर से सलमान खान अपनी इस हरकत के कारण चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान ने अपने एक अजीज फैन के साथ ऐसा कुछ किया है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान और उनके एक फैन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जहां पर सलमान खान के साथ उनका एक फैन तोहफा लेकर खड़ा है। सलमान खान और उनकी मां की तस्वीर का एक फोटो फ्रेम भी हाथ में दिखाई दे रहा। एयरपोर्ट पर सलमान ने अपने इस फैन के साथ ऐसा बर्ताव किया है जो कि खबरों में छा गया है। वायरल हुए इस वीडियो में सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं।

salman khan

सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरते हैं, तभी उनका एक फैन वहां पर आ जाता है। फैन के देखकर सलमान उसे अनदेखा करते हैं। बॉडीगार्ड फैन को पीछे करते हैं। इसके बाद सलमान फैन के साथ खड़े होकर फोटो निकालते हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने सलमान खान को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है कि पहले मैं सलमान खान को प्यार करता था। लेकिन अब प्यार नहीं करता। एक अन्य यूजर ने लिखा है इतना अधिक घमंड। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अकड़ तो ऐसी है कि पता नहीं कौन सा ओलंपिक जीतकर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X