सलमान खान के फैन्स के लिए इससे बड़ी गुड न्यूज नहीं हो सकती..
सलमान खान का बच्चों से प्यार जग जाहिर है। वो बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं। सलमान खान शादी करें या ना करें लेकिन वो एक अच्छे पिता साबित होंगे इसमें कोई शक नहीं है। सलमान खान अगले 2-3 सालों में पापा बनना चाहते हैं।जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
सलमान खान इस साल 27 दिसंबर को 52 साल के हो जाएंगे और वो मानते हैं कि अभी भी उनके पास काफी समय है इसलिए पापा बनने का उनका आइ़डिया गलत नहीं है। सलमान खान का कहना है कि जब वो अपने 70s में होंगे तो उनके बच्चे 20s में होंगे जो कहीं से भी गलत नहीं है।

सलमान खान ने साथ ही यह भी कहा कि उनके पैरेंट्स अब उन्हें सेटल देखना चाहते हैं। वो अपने बेटे के बच्चे को देखना चाहते हैं और अगले 2-3 सालों में वो सेरोगेसी के जरिए पिता बन सकते हैं।अगर सलमान खान ऐसा करते हैं तो वो भी तुषार कपूर और करण जौहर की तरह सिंगल फादर होंगे।
Recommended Video

हालांकि सलमान खान अपने घर के बच्चों को भी अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं और समय मिलते ही उनके साथ भी खूब मस्ती करते हैं। आगे की स्लाइड्स पर देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications