फिर जा सकते हैं सलमान जेल की सलाखों के पीछे

इस नयी मुसीबत की वजह काफी पुरानी है असल में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान फिल्म की कास्ट जिसमें सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी शामिल थीं ने शिकार के दौरान काले हिरण को गोली मार दी थी। इस वजह से सभी पर कोर्ट में केस दायर किया गया था। अब इस केस की सुनवाई राजस्थान कोर्ट द्वारा फिर से देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार इस केस में शामिल सभी स्टार खास तौर पर सलमान पर वाइल्डलाइफ एक्ट के सेक्शन 51 और सेक्शन 149 के तहत इंडियन पीनल कोर्ट में मुकदमा चलाया जा सकता है। बुरी खबर ये है कि वाइल्डलाइफ एक्ट के सेक्शन 51 के तहत तीन साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
एक बार फिर से सल्लू को जेल के पीछे देखना उनके परिवार वालों और उनके फैन्स के लिए बहुत दुखद होगा। साथ ही जब सलमान अपनी तबियत से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी परेशान हैं एसे में ये नई मुसीबत सलमान की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। जल्द ही सलमान की फिल्म एक था टाईगर भी रिलीज होने जा रही है और टाईगर का काले हिरण के शिकार को लेकर जेल जाना वाकई बहुत बड़ी मुसीबत है।


Click it and Unblock the Notifications











