तो अब सलमान करेंगे करण की शुद्धि!

खैर खबर के अनुसार रितिक रौशन ने शुद्धि फिल्म को करने से मना कर दिया क्योंकि वो पहले तो वो अपनी निजी जिदंगी को लेकर काफी परेशान हैं और पहले से साइन की गयी फिल्मों को पूरा करने में ही पूरा ध्यान देना चाहते हैं। दूसरी तरफ रितिक रौशन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित करीना कपूर ने भी शुद्धि के लिए हां कही थी लेकिन अब रितिक के बैकआउट करने के बाद वो खुद भी इस फिल्म को नहीं करना चाहतीं।
रितिक और करीना के हटने के बाद खबर आई कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को करन जौहर ने शुद्धि के लिए साइन किया है लेकिन रणवीर और दीपिका पादुकोण दोनों ने ही इस फिल्म को साइन करने की खबर से मना कर दिया। अब सलमान खान के इस फिल्म में आने की खबर ने एक बार फिर से शुद्धि को खबरों की सुर्खियों में ला दिया है। लेकिन अभी तक इस बात की सत्यता साबित नहीं हुई है।
खैर सलमान खान और करन जौहर के साथ में काम करने की खबर ने काफी पहले से काफी चर्चाएं बटोरी हैं और अब अगर शुद्धि के लिए सच में सलमान खान का नाम फाइनल हो जाए तो ये बॉलीवुड में एक नयी दोस्ती की शुरुआत होगी।


Click it and Unblock the Notifications