#DabanggReturns: सलमान से पंगा लेना तो बर्बाद होने के लिए तैयार रहना!

सलमान खान से दुश्मनी कितनी बुरी होती है। ये शायद सबको पता है लेकिन फिर भी सलमान से पंगा लेना लोग छोड़ते ही नहीं है। और खामियाज़ा सबको भुगतना ही पड़ता है।

कहते हैं कि सलमान खान से दोस्ती तो बुरी लेकिन दुश्मनी और भी बुरी। और अब इस दुश्मनी का नतीजा भुगतना पड़ रहा है इरोज़ इंटरनेशनल को। दरअसल, इरोज़ और सलमान खान की दुश्मनी दबंग के ज़माने से है।

उस समय इरोज़ ने सलमान की दबंग को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए बड़ी कम कीमत आंकी थी और सलीम खान ने तुरंत सलाह दी थी कि दबंग ब्लॉकबस्टर फिल्म है और इसे इतनी कम कीमत पर ना बेचा जाए। बस फिर अरबाज़ खान ने हिम्मत की और फिल्म खुद ही प्रोड्यूस की थी।

salman-khan-miffed

इसके बाद, बजंरगी भाईजान के वक्त भी इरोज़ ने काफी घपला करने की कोशिश की और किसी तरह सलमान ने अपने 21 करोड़ निकाले थे। फिल्म को कबीर खान और सलमान खान ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था और बस ट्यूबलाइट के लिए सलमान खान ने इरोज़ को बैन कर दिया है।

खबरों की मानें तो ट्यूबलाइट के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स सलमान खान ने यशराज फिल्म्स को शेयर करके दिए हैं। और अब फिल्म की कमान ओवरसीज़ में यशराज फिल्म्स ही संभालेगी। ज़ाहिर सी बात है कि इसका नुकसान इरोज़ को होगा।

पिछले साल भी इरोज़ को काफी नुकसान झेलना पड़ा था क्योंकि जिन फिल्मों को इरोज़ ने डिस्ट्रीब्यूट किया उन्होंने टिकट खिड़की पर पानी भी नहीं मांगा।

वैसे इरोज़ ही नहीं, सलमान की दुश्मनी किस किस को झेलनी पड़ी यहां देखिए -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X