सलमान साथ दें तो रिहा हो जाएंगे सरबजीत?

खबर है कि आज सुबह ही महबूब स्टूडियो में दबंग 2 की शूटिंग के दौरान सलमान खान सरबजीत की बहन दलबजीत कौर और उनकी बेटी से मिले। कुछ समय पहले ही सलमान ने ट्वीटर पर लिखा था कि "मै बहुत पहले से ट्वीट करना चाहता था। सरबजीत की बहन की तस्वीर देखी, बहुत दुख हुआ। प्लीज मेरा साथ दीजिए।"
सलमान ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सरबजीत की रिहाई के लिए जागरुकता फैला रहे सभी न्यूज़ चैनल्स को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होने अपने बींग ह्युमन का फेसबुक एकाउंट देते हुए सभी लोगों से सरबजीत की रिहाई के लिए ऑनलाइन पैटीशन दर्ज करने के लिए अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि सरबजीत कई सालों से जासूसी के आरोप में पाकिस्तान के लाहौर शहर के कोर्ट लखपत जेल में बंद हैं। हाल ही में सरबजीत के साथ ही 30 साल से कैद में रह रहे सुरजीत को रिहा किया गया है और तभी से सरबजीत की रिहाई के लिए भी हर कोई मांग कर रहा है।
फिल्मों में तो बहुत देखा है कि हीरो हर एक मुसीबत का सामना करते हुए दुश्मनों से अपनों को रिहा करा ही लाता है। लेकिन असल जिंदगी में सलमान की हीरो जैसी ये लड़ाई वाकई काफी सराहनीय है। देखना ये है कि सलमान की इस लड़ाई का सरबजीत की रिहाई पर कितना और कब असर पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











