सलमान खान ने जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर के 180 दिनों के उपवास के पूरा होने पर की मुलाकात
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इमेज हमेशा ही एक दिलदार इंसान की रही हैं। सलमान खान की दरियादिली के अब तक कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। वहीं, हाल में सलमान खान ने जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से उनके 180 दिनों की फास्टिंग के बाद मिलने पहुंचे।
आचार्य विजय हंसरत्नसुरी एक जाने माने जैन आचार्य जी हैं और अब सलमान उनके उपवास के पूरे होने पर उनसे मिलने पहुंचे हैं। दरअसल आचार्य विजय हंसरत्नसुर 180 दिनों के उपवास पर थे और वह भी छठी बार। यही वजह है जो सलमान आचार्य जी से मिलने के लिए मजबूर हो गए।

उनके फॉलोअर्स का कहना है कि इस दौरान सलमान खान को मॉन्क ने जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं और रिचुअल्स के बारे में भी बताया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी साझा किया कि कई और लोकप्रिय हस्तियां भी आशीर्वाद लेने के लिए आचार्य विजय हंसरत्नसुरी के पास आती रहती हैं।
इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार, आचार्य विजय हंसरत्नसुरी ने रविवार से अपने 180 दिनों के निरंतर उपवास को खत्म कर दिया है, और इसके साथ ही वह एकमात्र जैन मॉन्क बन गए जिन्होंने इस मैराथन फास्टिंग को पूरा किया है। उनके फॉलअर्स के मुताबिक, एक मॉन्क के रूप में अपने जीवन के पिछले दो दशकों में, आचार्य हंसरत्नसुरी ने कुल 12 साल फास्ट किए हैं।
सलमान खान के फिल्मों की बात करें तो हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म "किसी का भाई, किसी की जान" का ऐलान किया है। इसके अलावा वो साल 2023 में फिल्म टाइगर 3 में भी दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications