VIDEO: सलमान खान ने अपने फेवरिट सितारे को दिया SPECIAL मैसेज!
नवाजुद्दीन सिद्दिकी सलमान खान के कितने चहेते हैं.. यह बात किसी से छिपी नहीं है। फिलहाल नवाज सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रीकी अली' में नजर आने वाले हैं। और सलमान खान इस फिल्म का प्रमोशन करने में कहीं पीछे नहीं हैं।
[ट्यूबलाइट, दबंग 3 ही नहीं.. इस फिल्म में भी FINAL हैं सलमान खान!]
सलमान खान ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जहां उन्होंने नवाजुद्दीन को स्पेशल मैसेज दिया है। वीडियो में एक बच्चा फ्रीकी अली का धमाकेदार चड्डी डॉयलोग बोलता नजर आ रहा है। और सलमान मजेदार ढ़ंग से उसे देख रहे हैं.. साथ ही उन्होंने कहा- देखा नवाज.. अब हर बच्चे बच्चे की जुबां पर तुम्हारा डॉयलोग है।
बहरहाल, हमें तो सलमान खान का यह मैसेज बेहद क्यूट लगा। आप भी वीडियो देंखे यहां-
. @Nawazuddin_S suna !! pic.twitter.com/wcjS8K0EQy
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 8, 2016


Click it and Unblock the Notifications













