सलमान खान की मेंटल 130 करोड़ की क्यों?

सलमान खान की होम प्रोडक्शन मेंटल..अभी से ही चर्चा में आ गयी हैं। इस फिल्म ने बनने से पहले ही सुर्खियां बटोर ली है। पहले इसकी रिलीज को लेकर पंगा हो रहा था जिसके कारण अब फिल्म ईद पर नहीं बल्कि अक्टूबर पर रिलीज होगी।

उसके बाद खबर आयी है कि फिल्म थिएट्रिकल राइट्स के तौर पर 130 करोड़ की बतायी गयी है।अब सोचने वाली बात यह है कि इस फिल्म में ऐसा क्या है जो कि फिल्म के लिए इतनी डिमांड की जा रही है।

फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को पूरी तरह से भूनाने में जुटे सलमान खान के छोटे भाई सोहैल ने दावा किया है कि उनक फिल्म बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्मों से एक होगी। इस फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी हैरत अंगेज हैं। इस फिल्म में पहली बार बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री तब्बू सलमान खान की बहन के रूप में दिखायी देने वाली हैं।

शायद सोहैल खान, सलमान खान के हिट तमगे को पूरी तरह से भूनाने में जुटे हैं इसलिए वो एक भी पैसा कम करने को तैयार नहीं हैं।

वैसे सोहैल खान की यह मांग जायज भी लगती है क्योंकि बॉक्सऑफिस रिपोर्ट की माने तो सलमान की पिछली फिल्मों ने दबंग 2 - 150 करोड़, एक था टाइगर - 198 करोड़, बॉडीगार्ड - 151, रेडी - 125 करोड़, दबंग - 145 करोड़, का बिजनेस किया है। जिसे देखते हुए मेंटल भी आसानी से करोड़ों का बिजनेस कर लेगी ऐसी उम्मीद करना बेमानी तो नहीं इसलिए सोहैल ने 130 करोड़ की डिमांड की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X