सलमान की 'मेंटल' शाहरूख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' को मुंह तोड़ जवाब देगी
इसे कहते हैं जंग.. जिसमें सारे इमोशन और रिश्ते ताक पर चले जाते हैं।. पिछले काफी समय से सुर्खियां बनी हुई हैं कि सलमान खान और शाहरूख खान फिर से दोस्त बनने जा रहे हैं। लेकिन नहीं भाई.. शायद ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि कामयाबी उन्हें एक होने नहीं दे सकती है।
बॉलीवुड के दो लीजेंड एक्टर शाहरूख खान और सलमान खान के अलग-अलग लेकिन करोड़ो की संख्या में फैन फालोवर्स हैं जो कि दोनों के बीच में तुलना करते रहते हैं।

इस ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई इसलिेए शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने अच्छा बिजनेस कर लिया लेकिन सलमान की फिल्म मेंटल बिना ईद के ही 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ देगी.. यह कहना है कि मेंटल के डायरेक्टर और सलमान के छोटे भाई सोहैल खान का।
एक इवेंट में बात करते हुए सोहैल ने कहा कि उन्हें मेंटल की कामयाबी पर बहुत भरोसा है और यह सलमान की बेस्ट फिल्म होगी। 'मेंटल' में सलमान खान के साथ सना खान और सारा जेन डियास है। फिल्म अगले साल यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और मुंबई में हुई है। फिल्म के प्रति लोगों को उत्सुकता बनाये रखने के लिेए फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











