अब सलमान 'मेंटल' नहीं 'आजाद' हैं!
आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिए.. हम गलत नहीं सही बात ही कह रहे हैं कि अब आपके चहेते सलमान खान 'मेंटल' नहीं बल्कि 'आजाद' फिल्म में काम कर रहे हैं।
अभिनेता सोहैल खान निर्देशित फिल्म 'मेंटल' का नाम बदलकर 'आजाद' रखने की बात हो रही है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म देश प्रेम की भावना से प्रेरित है इसलिए फिल्म का नाम 'मेंटल' होना चाहिए, जिसके लिए सलमान भी राजी हो गये हैं। चूंकि फिल्म देशप्रेम को दिखाती है इसलिए यह फिल्म 26 जनवरी के अवसर पर यानी कि 24 जनवरी को रिलीज होगी।

इसलिए फिल्म के टाईटल को बदलने पर विचार हो रहा है, कहाजा रहा है कि फिल्म का नाम 'आजाद',' 'जांबाज' या 'राधे' रखा जाने पर विचारा हो रहा है लेकिन सबकी सहमती 'आजाद' पर आकर बनी है।
सलमान के 'बिग बॉस' की तो 'विश्वास' ने ऐसी-तैसी कर दी
फिल्म का नाम फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद के ही रखा जायेगा। 'मेंटल' में सलमान खान के साथ सना खान और सारा जेन डियास है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और मुंबई में हुई है। फिल्म के प्रति लोगों को उत्सुकता बनाये रखने के लिेए फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है।
फिल्म के बारे में अभी से ही निर्देशक सोहैल खान ने दावा किया है कि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर सारी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ देगी। फिल्म सलमान खान की अब तक की बेस्ट फिल्म होगी। सोहैल का इशारा शाहरूख की हिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की ओर था, खैर देखते हैं उनका यह दावा कितना सही साबित होता है?


Click it and Unblock the Notifications











