शाहरुख-रणबीर ने की मेंटल सलमान की हालत खराब
सलमान खान और शाहरुख खान के बीच चल रहे छत्तीस के आंकड़े से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन अब शाहरुख और सलमान के बीच रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो रहा है। खबर है कि सलमान खान की मेंटल फिल्म को रिलीज होने के लिए डेट ही नहीं मिल रही है। हर साल ईद पर फिल्म रिलीज करके बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाले सलमान खान की फिल्म मेंटल को बनने में थोड़ा वक्त लगेगा तो जाहिर है कि ये फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हो पाएगी। इसका फायदा उठाते हुए शाहरुख खान ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को ईद पर रिलीज करने का फैसला कर लिया। और अब जब सलमान खान ने 2 अक्टूबर को मेंटल रिलीज करने की सोची तो पता चला कि रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म पहले से ही इस डेट को बुक करके रखी हुई है।
सोहेल खान ने अपनी फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग दुबई में शुरु कर दी है और हाल ही में तब्बू ने भी फिल्म की कास्ट को दुबई में ज्वाइन किया है। तब्बू फिल्म में सलमान खान की बडी़ बहन का किरदार निभा रही हैं। पहले इस खबर की सच्चाई को लेकर लोगों के मन में आशंका थी लेकिन जब तब्बू को फिल्म के सेट पर देखा गया तो सबको यकीन हो गया कि तब्बू भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। तब्बू के अलावा ये खबर भी आई है कि नसीरुद्दीन शाह भी मेंटल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और सलमान खान पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नज़र आएंगे।
बरहाल मेंटल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी बातें हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार मेंटल को ईद पर रिलीज करना आसान नहीं होगा। सोहेल खान ने सोचा है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसलिए सोहेल खान ने फिल्म को अक्टूबर में रिलीज करने का फैसला किया है। खैर अब सलमान की फिल्म चाहे जब रिलीज हो लेकिन सलमान के फैन्स उनकी फिल्म को देखने के लिए उतने ही बेताब होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
