130 करोड़ के हैं मेंटल सलमान!
सोहेल खान के निर्देशन में बन रही फिल्म मेंटल में सलमान खान राधे का किरदार निभा रहे हैं। तब्बू फिल्म में सलमान खान की बड़ी बहन बनी हैं और साथ ही नसीरुद्दीन शाह भी एक खास भूमिका निभा रहे हैं। मेंटल फिल्म से सोहेल खान को बहुत उम्मीदें हैं। सलमान खान की लगातार हिट हो रही फिल्मों को देखते हुए सोहेल खान भी सोच रहे हैं कि वो भी सलमान खान के साथ सफलता का स्वाद चख लें। यूं तो सोहेल खान का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। सोहेल खान ने बतौर एक्टर जितनी भी फिल्में की हैं वो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। दूसरी ओर सलमान खान की पिछले कुछ सालों से लगातार हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो रही है।
'मेंटल' फिल्म से सलमान खान एक नया इतिहास रचना चाहते हैं और साथ ही सोहेल खान भी इस इतिहास में शामिल होना चाहते हैं तभी तो उन्होंने फिल्म के राइट्स बेचने के लिए पहले से एक बड़ी रकम तय कर रखी है वो है 130 करोड़ रुपये। सलमान खान की मेंटल फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरु हो चुकी है। पहले ये फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी उसके बाद खबर आई कि ईद पर शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होगी औ सलमान की फिल्म 2अक्टूबर को रिलीज होगी। लेकिन बाद में पता चला कि 2 अक्टूबर को रणबीर कपूर की फिल्म रिलीज होने वाली है। अब देखना ये है कि क्या सोहेल खान की उम्मदों पर ये फिल्म खरी उतरती है। वैसे सलमान का साथ है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
