भंसाली की रामलीला बिगाड़ेंगे सलमान खान!
सलमान खान, की फिल्में आजकल बॉक्सऑफिस पर आराम से सौ करोड़ कमा रही हैं जिसकी वजह से बड़े से बड़े दिग्गज सलमान की फिल्म से पंगा नहीं लेते हैं।सलमान की फिल्म की रिलीज डेट तो छोड़िये लोग रिलीज के एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद तक नहीं सोचते हैंअपनी फिल्म को रिलीज कराने का। इसी कारण निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की रातों की नींद उड़ गयी हैं और दिन में बेचैनी का आलम है।
कारण हैं उनकी महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामलीला' और सलमान की होम प्रोजेक्ट 'मेंटल' का आगे-पीछे रिलीज होना। संजय 'रामलीला' को को 29 नवंबर को रिलीज करने की सोच रहे हैं तो वहीं सलमान ने रात-दिन मेहनत करके अपनी मेंटल की रिलीज डेट 22 नवंबर निर्धारित की है।
जिसकी वजह से रामलीला को लेकर संजय बहुत परेशान है क्योंकि सल्लू की फिल्में निश्चित तौर पर भंसाली की फिल्म का बिजनेस बिगाड़ सकती है, ऐसा भंसाली के चाहनेवालों का सोचना है।रामलीला में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं तो वहीं मेंटल में सलमान खान और कन्नड़ अभिनेत्री डेजी का लीड रोल है। दोनो ही फिल्मों की कहानी काफी अलग-अलग है और दोनों ही अलग मिजाज की फिल्में हैं जिसकी वजह से दोनों ही फिल्मों में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। देखते हैं रामलीला और मेंटल किसका जादू दर्शकों पर चलता है?


Click it and Unblock the Notifications
