सिकंदर के सेट पर Salman Khan के साथ नजर आईं Aaradhya? वायरल फोटो देखकर उड़े बच्चन परिवार के होश!

Salman Khan Video with Aaradhya Bachchan: कभी बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल कहलाए जाते थे ऐश्वर्या और सलमान खान। कई रिपोर्ट्स में भी तो यह भी दावा किया गया था कि ऐश्वर्या के लिए ही सलमान ने सोमी अली के साथ अपना रिश्ता तोड़ा था, खबरें तो यह भी थी कि सलमान ऐश्वर्या से शादी कर लेंगे, लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं और ऐश्वर्या ने अपना घर अभिषेक बच्चन के साथ बसा लिया।
Aaradhya के साथ रहती हैं Aishwarya Rai
ऐश्वर्या और अभिषेक ने तस्वीरों और वीडियो ने हमेशा साबित किया है कि वे एक परिवार के रूप में कितने खुश हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से, उनके बीच कई मुद्दों के बारे में सुनने में आ रहा है। ऐसा कहा गया है कि यह कपल तलाक ले रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ रहती हैं ना कि बच्चन परिवार के साथ।
Salman Khan से मिलीं Aaradhya?
हालांकि, इसके बाद अभिषेक ने साफ किया कि वे अभी भी शादीशुदा हैं। यहां तक कि ऐश्वर्या को हाल ही में पेरिस फैशन वीक के लिए रवाना होने से पहले अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए देखा गया था। हालांकि, इसके बाद भी तलाक की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच, इंटरनेट पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या सिकंदर की शूटिंग के दौरान सलमान खान से मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
सामने आई फोटो की असलियत
इन तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग इस मुलाकात के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि ये तस्वीरें फर्जी हैं। इन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वनइंडिया न्यूज की टीम के मुताबिक, आराध्या की तस्वीरों को एडिट करके भारतीय बॉक्सर निखत जरीन के चेहरे पर चिपका दिया गया है। इन वायरल तस्वीरों में आराध्या का चेहरा जरीन के चेहरे पर लगाया गया है।
Salman Khan और Aishwarya Rai के बारे में
खैर, ये सब फर्जी बातें हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान सिकंदर में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। अभिषेक और ऐश्वर्या की बात करें तो उन्हें कई इवेंट्स में साथ नहीं देखा गया है और इसलिए लोगों को अभी भी लगता है कि वे तलाक ले रहे हैं। इस बारे में दोनों के परिवारों ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

