जोधपुर कोर्ट में पेश हो सकते हैं सलमान खान..कोर्ट ने दिया था आदेश

सलमान खान जोधपुर कोर्ट में होंगे पेश

By Shweta

राजस्थान के जोधपुर में चिंकारा हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट में पेश हो सकते हैं। आपको बता दें कि जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को पेश होने का आदेश दिया है। सलमान खान के ऊपर अवैध हथियार रखने का भी केस चल रहा है। हालांकि सलमान खान के वकील जोधपुर पहुंच चुके हैं लेकिन सलमान खान नहीं पहुंचे हैं।

[PIC of the DAY: अगली फिल्म से.. शाहरूख- सलमान की तगड़ी सेल्फी.. धमाकेदार!]

ऐसे में संभवना ये भी जताई जा रही है कि हो सकता है सलमान खान जोधपुर ना भी पहुंचे। सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तबु पर भी केस चल रहा है ।

salman-khan-may-appear-before-court-in-jodhpur

सलमान खान के ऊपर हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान 1998 में चिंकारा में हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इसी मामले में उनके ऊपर केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 19 सालों से ये केस लगातार चल रहा है।उनके ऊपर अवैध हथियार रखने का भी आरोप है। सलमान खान इस मामले में कुछ दिन जेल में भी बिता चुके हैं।

बहरहाल अब सलमान खान कोर्ट के आदेश का पालन करते हैं या फिर कुछ कारणों से जोधपुर नहीं पहुंच पाते हैं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा। हम आपको पूरी खबर का अपडेट देते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X