'मेंटल' सलमान खान का मसाला फिल्मों से मोहभंग?

वांटेड, बॉडीगार्ड, दबंग, रेडी, दबंग 2, एक था टाईगर जैसी फिल्मों के जरिये बॉक्सऑफिस पर सफलता की गारंटी बनें अभिनेता सलमान ख़ान का कहना है कि बहुत जल्द मसाला फिल्मों का जादू खत्म होने वाला है क्योंकि दर्शक बहुत जल्द एक ही चीज को देखकर ऊब जाते हैं और इस समय बॉलीवुड में मसाला फिल्मों की अति हो गयी है।

फिल्म में कहानी नाम की कोई चीज नहीं होती है। जबरदस्ती आयटम नंबर और ऊबाऊ सीन के बदौलत मसाला फिल्मों ने ओवरडोज लोगों को परोसी जा रही है जिसके चलते इन फिल्मों का खात्मा बहुत जल्द होने वाला है।

सलमान खान की यह बातें सुनने में बेहद अजीब लग रही है क्योंकि जिन फिल्मों के जरिये वह बॉलीवुड के सुपर स्टार बने हैं वह सारी मसाला फिल्में ही है। फिल्मों पर गौर फरमाया जाये को फिल्मों में कहानी छोड़कर बाकी सबकुछ था।

खैर पता नहीं सलमान खान ने यह बातें किसके लिए कहीं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म जिसका कि नाम पहले मेंटल था और उसका नाम कुछ और रखा जा रहा है, एक संजिदा फिल्म है जिसकी तरफ ध्यान खींचने के लिए सलमान ने इस तरह की बातें की है। सलमान की बेनाम फिल्म 26 जनवरी 2014 में रिलीज होगी।

फिल्म बनने से पहले ही काफी चर्चित रही है, कभी बजट की वजह से तो कभी क्रू मेंबर की हड़ताल की वजह से। फिल्म के निर्देशक-निर्माता सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान है। फिल्म की अभिनेत्री सारा जेन डियास और सना खान है। देखते हैं सलमान की यह भविष्यवाणी कितनी कारगर साबित होती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X