जेल से बाहर आकर शादी करेंगे सलमान!

सलमान खान ने हाल ही में इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम के दौरान अपनी शादी को लेकर उठे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो अभी इंतजार कर रहे हैं कि मुंबई और जोधपुर अदालत उनके केस को लेकर अपना फैसला देदे और उसके बाद ही वो बिना किसी टेंशन के शादी के बंधन में बंधेंगे। सलमान खान ने कहा "इंशाअल्लाह मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों मामलों से मैं बरी हो जाउंगा लेकिन अगर अदालती फैसलों से पहले शादी करता हूं तो यह अच्छा नहीं होगा।"
सलमान खान ने आगे ये भी कहा कि अगर कुछ उल्टा पुल्टा हो गया और वो जेल चले गये तो क्या उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल में आएंगी? उन्होंने सबसे ये पूछा भी कि क्या ये अच्छा लगेगा? सलमान ने कहा "फैसले के आने के बाद मैं शादी के बारे में सोचूंगा। अगर फैसले मेरे खिलाफ आते हैं तो जेल से बाहर आकर शादी करुंगा।" अब सलमान खान ने तो खुलकर बोल दिया कि आखिर किस बात की वजह से वो अपनी शादी की बात करने से अभी तक बच रहे थे। तो बस अब इंतजार करिये मुंबई और जोधपुर केस के फैसले के आने का और फिर तैयारियां कीजिये सलमान की शादी में शरीक होने की।


Click it and Unblock the Notifications