सलमान से पूछिये कि शादी कब करेंगे, मुझे क्या पता- आमिर खान!

कुछ दिन पहले जब आमिर खान ने कैटरीना कैफ के साथ धूम 3 का सॉंग लॉंच किया था तब आमिर खान ने सलमान खान और कैटरीना कैफ को लेकर कई सारे कमेंट किये थे। आमिर ने सलमान की शादी को लेकर भी कहा था कि सलमान खान शादी कर लें ये आमिर भी चाहते हैं लेकिन सलमान आमिर की बात नहीं सुनते। फिर आमिर ने कहा कि अगर कोई और यानी कैटरीना कैफ सलमान से रिक्वेस्ट करें तो शायद सलमान शादी के लिए हां कर दें।
लेकिन हाल ही में आमिर खान ने जब धूम 3 की मर्चेंडाइस लॉंच की तो आमिर ने दोबारा से सलमान खान को लेकर पूछे गये सवालों पर कहा कि मुझे पता है आप लोग अगला सवाल पूछेंगे कि सलमान शादी कब कर रहे हैं। अरे यार ये आप जाकर उनसे पूछिये हमें क्या पता वो शादी कब करेंगे।
salman khan marriage aamir khan dhoom 3 bigg boss 7 bollywood katrina kaif सलमान खान शादी आमिर खान धूम 3 बिग बॉस 7 कैटरीना कैफ बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications