एज इज जस्ट ए नंबर! 60th बर्थ डे पर सलमान खान की फुल मस्ती, किया कुछ ऐसा जिसे देख फटी रह गईं मेहमानों की आंखें
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया। उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। सलमान खान की पार्टी के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर शेयर किए गए हैं जिसने आते ही धूम मचा दी है।

बच्चों के साथ बच्चे बन गए सलमान खान
वायरल हो रहे इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि कभी सलमान खान मेहमानों के लिए अपने हाथों से भेल बनाते नजर आ रहे हैं तो कभी वह बच्चों के साथ मिलकर बच्चे बनते दिख रहे हैं। वहीं हाल ही में एक अनसीन वीडियो और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बच्चों के साथ मिलकर झूला झूलते दिख रहे हैं। वह अपनी इस राइड को फुली एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर अगल ही खुशी झलक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेरिस व्हील पर सलमान खान के साथ उनकी भांजी आयत बैठी दिख रही है।
सलमान खान को यूं देख फैन्स के जमकर आए रिएक्शन
इंटरनेट पर सलमान खान का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है इसे कहते हैं फुल ऑन मस्ती तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- एज इज जस्ट ए नंबर। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- खुशमिजाज इंसान हैं सलमान खान कोई कह नहीं सकता कि यह उनका 60वां जन्मदिन है। आपको बता दें कि सलमान खान की जन्मदिन की पार्टी में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, शिल्पा शेट्टी, रामचरण, संजय दत्त, धोनी, बॉबी देओल, मीका सिंह, आमिर खान, समेत तमाम सितारे नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











