रेस 3 के सारे पैसे डूबेंगे, मैं तो बहुत ही ज़्यादा डरा हुआ था - सलमान खान
सलमान खान कितने मज़ाकिया हैं, ये तो सबको पता है। खासतौर से जब सलमान खान अपनी फिल्में प्रमोट करने के लिए उतरते हैं तो और भी ज़्यादा शानदार मूड में रहते हैं। इसी शानदार मूड में सलमान खान, रेस 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिखे।
इस दौरान, सलमान खान से किसी ने पूछा कि आप पर इतना पैसा लगा था। आपको डर नहीं लगा कि सारा पैसा डूबा अगर मैं जेल चला गया।

इस पर सलमान ने रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आपको लगा कि मैं हमेशा के लिए जेल के अंदर गया? रिपोर्टर बेचारा क्या ही जवाब देता। उसने तुरंत सर हिलाकर ना में जवाब दिया।
सलमान खान ने उसे धन्यवाद देते हुए कहा कि अच्छा हुआ। क्योंकि मैं तो बहुत डरा हुआ था। लेकिन इसके बाद सलमान की हंसी में वो डर कम और सिस्टम पर तमाचा मारने वाली हंसी ज़्यादा शामिल थी।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान जोधपुर आए थे तो मुंबई वापसी का टिकट कटवा के आए थे। उन्हें और उनके वकीलों को पूरा यकीन था कि उन्हें 2 साल की सज़ा सुनाई जाएगी।
लेकिन फिर मामला पलटा, उन्हें पांच साल की सज़ा हुई और बेल के लिए अगले दिन का इंतज़ार करना पड़ा। दो दिन तक सलमान को बेल नहीं मिली और फैन्स की सांसे अटक गई थीं।
बहरहाल, हर सलमान फैन को उनसे कुछ बातें तो सीख ही लेना चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications













