Video सलमान ने 30 साल पहले गिटार के साथ दिया 'मैंने प्यार किया' के लिए स्क्रीन टेस्ट
बॅालीवुड में सलमान खान 30 से अधिक समय का सफर कर चुके हैं। दबंग 3, इंशाअल्लाह और किक 2 जैसी बहुप्रतिक्षित फिल्मों से सलमान फिर धमाकेदार कमाई करने के लिए तैयार हैं।
लेकिन इससे पहले सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर सलमान 30 साल पहले 'मैंने प्यार किया' के लिए स्क्रीन टेस्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। 1988 में सलमान खान ने 'बीवी हो तो ऐसी' से अपना डेब्यू किया। उनकी किस्मत का ताला खुला 1989 में मैंने प्यार किया से।

मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे होने के बावजूद सलमान ने 'मैंने प्यार किया' के लिए अपना स्क्रीन टेस्ट दिया। इसकी टेस्ट का 30 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर सलमान स्क्रीन टेस्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। मैंने प्यार किया में सलमान ने रोमांटिक प्रेम का किरदार निभाया था।
वह इस स्क्रीन टेस्ट में फिल्म का एक सीन बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वो भी गुलाब के फूल के साथ। सलमान वीडियो में कह रहे हैं कि आपके और मेरे पापा भी तो दोस्त हैं। यकीन मानिए सलमान का ये वीडियो एक बार तो मस्ट वॅाच बनता है। यहां देखिए सलमान का ये वीडियो और उनकी कुछ अनदेखी मॅाडलिंग के दिनों की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications