सैफई महोत्सव में आज रात बिखरेगा सलमान-माधुरी का जलवा
तो वहीं माधुरी भी अपने हिट नंबर्स पर ठुमके लगायेंगी और अपनी आने वाली फिल्म डेढ इश्किया का प्रमोशन करेंगी। 'सैफई महोत्सव' के आयोजकों ने बताया कि फिल्मी सितारों की इस शाम में सोहा अली खान और रणवीर सिंह सरीखी फिल्म हस्तियां भी दिखेंगी।
आपको बता दें कि यह आयोजन मुलायम सिंह यादव के दिवंगत भतीजे की याद में हर साल होता है। इसमें फिल्मी सितारों, राजनेताओं, कॉरपोरेट घरानों, मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी रहती है।
इस साल कार्यक्रम में संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद अपने लोकप्रिय गीतों को प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन में वीआईपी और फिल्म कलाकारों को लाने के लिए विशेष विमानों को लगाया गया है। पिछले साल अभिनेता रितिक रोशन ने इस समारोह में प्रस्तुति दी थी लेकिन पिछले साल बॉर डांसरों और विदेशी डांसरों पर दर्शकों की छींटा-कांशी के कारण यह शो काफी विवादों में भी रहा था।


Click it and Unblock the Notifications












