शाहरुख से जय हो कराने का आइडिया सलमान को आमिर ने दिया!
उसके बाद सलमान खान ने हाल ही में स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2014 को प्रमोट करने के दौरान शाहरुख खान से गले मिलकर उन्हें उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की बधाई दी और उसके बाद उनसे स्टेज पर जय हो जय हो बुलवाया। शाहरुख खान ने भी सलमान के इस दोस्ती के कदम को मुस्कुराते हुए अपनाया और उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद देते हुए गले से लगा लिया। फिर सलमान की फिल्म जय हो को प्रमोट करते हुए कहा कि बॉक्स ऑफिस पर जय हो फिल्म अच्छा बिजिनेस करे यही उनकी दुआ है। सलमान खान और शाहरुख खान के एक दूसरे को गले लगने के इस पल को लेकर स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स के दर्शक काफी उत्साहित हो उठे। सभी ने सलमान और शाहरुख के लिए जोरदार तालियां बजाईं।
अब अगर आप सलमान खान के पहले इवेंट को याद करें तो उन्होंने कहा था कि उनके दिमाग में जय हो को प्रमोट करने के इतने अलग अलग आइडिया इसलिए आ रहे हैं क्योंकि वो आमिर खान की टोपी पहन रहे थे। इसलिए वो जय हो के प्रमोशन के लिए काफी नये आइडिया लेकर आए हैं। तो शाहरुख खान से जय हो का प्रमोशन कराने का आइडिया कहीं ना कहीं आमिर खान की कैप पहनने की वजह से सलमान खान के दिमाग में आया ऐसा भी कहा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












