सलमान के आगे फोटोग्राफर्स ने मानी हार, लिया बैन वापस
सलमान खान ने कहा कि स्टैंड लेना उसे कहते हैं जब आपका नुकसान हो, फोटोग्राफर्स के इस फैसले से उनका नुकसान हो रहा है और अगर वो अपने इस फैसले को कायम रखते हैं तो इससे सलमान को खुशी होगी और वो इनकी इज्जत भी करेंगे। लेकिन सलमान ने ये भी कहा कि उन्हें कहीं ना कहीं ये पता है कि ज्यादा दिन तक फोटोग्राफर्स अपने इस फैसले पर टिके नहीं रह सकेंगे। आखिरकार नही हुआ और फोटोग्राफर्स ने सलमान खान पर से अपना बैन हटा लिया।
सलमान ने आखिर मीडिया को जता ही दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में वो एक ऐसे स्टार हैं जिन्हें मीडिया की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है और कोई भी उनके खिलाफ नहीं जा सकता। सलमान खान ने ये भी कहा कि किक फिल्म के प्रमोशन के चलते उन्हें कई लोगों ने कहा कि वो इस मामले को ना बढ़ाएं और किसी तरह से दबा दें। लेकिन सलमान खान ने कहा कि वो किसी के सामने नहीं झुकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
