सलमान संग काम करके फ्यूचर सैटल हो गया- जैकलीन
सलमान खान की तारीफ बॉलीवुड की हर नयी या पुरानी एक्ट्रेस करती है। हर कोई सलमान संग काम करना चाहता है। लेकिन आखिर ऐसा क्या है सलमान खान में स्पेशल जो हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करने की इच्छा रखती है। इस बात पर से परदा उठाया जैकलीन फर्नांडीज ने जो कि किक फिल्म में सलमान खान की हिरोइन बनी हैं। जैकलीन का कहना है कि सलमान संग काम करने के बाद उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। उनका भविष्य उन्हें बेहतर नज़र आने लगा है।
सलमान ने बना दिया जैकलीन का भविष्य
सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नये चेहरों को एंट्री दिलाई है। सलमान संग काम करके कई एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री में खुद का एक बेहतर मकाम बना गयीं तो कुछ सलमान संग एक दो फिल्में करके गायब ही हो गयीं। जैकलीन फर्नांडीज तो सलमान खान संग काम करके सलमान की फैन हो गयी हैं।
जैकलीन का कहना है कि सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि एक्टरों को भी काफी मदद की है। सभी को चांस दिया है आगे बढ़ने का। जैकलीन ने ये भी कहा कि सलमान संग काम करके उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है। उनके पास कई रास्ते खुल गये हैं और अपने आने वाले भविष्य को लेकर वो काफी हद तक निश्चिंत हो गयी हैं।
salman khan kick jacqueline fernandez sonika mishra bollywood interview सलमान खान किक जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड इंटरव्यू सोनिका मिश्रा


Click it and Unblock the Notifications
