करन से पूछते हैं अब लोग सलमान कुंवारे हैं क्या!

अभी तक सलमान खान की शादी क्यों नहीं हुई, कब वो शादी करेंगे इन सवालों से सलमान खान के करीबी दोस्त आमिर खान को परेशान किया जाता था। लेकिन अब सलमान खान की शादी के बारे में करन जौहर से भी पूछा जाने लगा है क्योंकि लोगों को लगता है कि करन जौहर भी सलमान खान के करीबी हैं और करन जौहर को पता है कि सलमान खान ने शादी क्यों नहीं की है और कब करेंगे। लोगों को इस बात का यकीन इसलिए है क्योंकि हाल ही में करन जौहर के शो कॉफी विद करन में सलमान खान आए थे और उन्होंने करन से अपनी शादी रिलेशनशिप को लेकर इतनी सारी बातें कीं लोगों को ये महसूस हुआ कि कहीं ना कहीं करन भी सलमान खान के करीबी हैं। करन जौहर ने सलमान से शादी को लेकर भी कई सवाल किये जिसपर सलमान ने बिना नाराज हुए जवाब दिया।

इस शो के बाद करन जौहर अब जहां भी जाते हैं तो लोग उनसे यही पूछते हैं कि क्या सलमान खान ने जो उनके शो में कहा वो सच है। क्या सच में सलमान खान वर्जिन हैं। वो कब शादी करेंगे। इन सवालों से करन भी अब काफी परेशान हो गये हैं। करन जौहर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सलमान खान के दुनिया भर के फैंस अब मुझसे ये पूछते हैं कि सलमान खान जब ये कह रहे थे कि वो वर्जिन हैं और शादी के लिए खुद को बचाकर रख रहे हैं तो वो काफी मजाकिया नज़र आ रहे थे। क्या वो सच था। लेकिन करन इस बारे में कुछ जवाब नहीं दे पाते। करन ने ये भी कहा कि करन जो कि अपने शो में कलाकारों की बोलती बंद कर देते हैं इस बार सलमान खान के सामने खुद चुप हो गये थे।

जब सलमान खान कॉफी विद करने में पहली बार गेस्ट बने और वो भी पहले ही एपिसोड में तो उस शो के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि करन के सवालों पर सलमान के जवाब ताबड़तोड़ आ रहे थे और कई बार करन खुद सोच में पड़ जाते थे। करन भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि सलमान खान वाकई काफी एंटरटेनिंग हैं और वो किसी की भी बोलती बंद कर सकते हैं। बातों में सलमान को कोई नहीं हरा सकता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X